हलवाई से भी बेहतरीन दानेदार बेसन लड्डू 😋

भारतीय त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरे हैं | बेसन लड्डू उत्तर भारत की एक लोकप्रिय मिठाई है | जिसे आप अपने प्रियजनों के लिए घर पर विशेष अवसरों और त्योहारों पर बना सकते हैं | यह मिठाई आप दिवाली, जन्माष्टमी, भाई दूज, रक्षाबंधन, होली अन्य किसी भी त्योहार पर बना सकते हैं |
बेसन के लड्डू आमतौर पर सभी को बहुत ही पसंद आते हैं | इसे बनाना भी इतना मुश्किल नहीं है | इसे बनाते समय बस एक बात याद रखें की लड्डू का बेहतरीन स्वाद इस बात पर निर्भर करता है कि आप बेसन को कितने अच्छे से भूनते हैं |अगर बेसन को कम भूना तो यह एक कच्चा स्वाद देगा जो पूरे लड्डुओं का स्वाद किरकिरा कर देगा, तो आप बेसन को अच्छी तरह भुने | इसे बनाने से पहले नीचे जो सुझाव दिए गए हैं वह एक बार जरूर पढ़ ले बस कुछ बातों को ध्यान में रखकर अगर आप लड्डू बनाएंगे तो निसंदेह आप के लड्डू बहुत ही स्वादिष्ट, बेहतरीन और लाजवाब बनेंगे, बिल्कुल हलवाई की तरह|

बेसन के बेहतरीन लड्डू बनाने के लिए कुछ सुझाव-
-बेसन के लड्डू बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण और मुख्य सामग्री है बेसन तो बेसन का अच्छा होना बहुत जरूरी है | बेसन के लड्डू बनाने के लिए हमेशा ताजा बेसन का ही प्रयोग करें पुराने बेसन में कड़वाहट आ जाती है |
-बेसन के लड्डू बनाने के लिए थोड़ा मोटा पिसा हुआ बेसन के आटे का इस्तेमाल करें | अगर मोटा बेसन ना मिले तो आप साधारण बेसन से भी बेसन के लड्डू बना सकते हैं, मगर हलवाई जैसे बेसन के लड्डू चाहिए तो मोटे बेसन का ही प्रयोग करें | अगर आपको पिसा हुआ मोटा बेसन ना मिले तो आप चाहे तो 1 कप बेसन बेसन में एक बड़ा चम्मच सूजी भी डाल सकते हैं |
-बेसन के लड्डू बनाते वक्त सबसे ध्यान रखने वाली बात है की बेसन को लगातार हिलाते हुए धीमी आंच पर अच्छी तरह भूना जाए | बेसन को भूनने में काफी मेहनत लगती है, समय लगता है | बेसन को भूनना एक लंबी और थका देने वाली प्रक्रिया है | बेसन को बहुत ज्यादा नहीं भूनना नहीं तो लड्डू जला हुआ स्वाद देंगे और कम भूनेगे तो बेसन कच्चा स्वाद देंगे | बेसन को तब तक भूनना है जब तक कि पूरा घर बेसन की सुगंध से महकने ना लगे | यहां तक कि पड़ोसियों को भी बेसन की महक से पता लग जाता है कि आज इनके घर में बेसन के लड्डू बनाए जा रहे हैं | घर के 1-2 बंदों को अपने पास मदद के लिए खड़ा रखिए क्योंकि बेसन को चमचे से हिलाते हिलाते हाथ में दर्द पक्का होने वाला है 😛 but believe me its worth it!
-बेसन में बुरा या फिर पिसी हुई चीनी बेसन के एकदम ठंडा होने के बाद ही डालें |
–बेसन का मिश्रण गीला हो और लड्डू बांधने में दिक्कत आए तो आप मिश्रण को थोड़ी देर के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दे इससे घी जम जाएगा और बेसन के मिश्रण से लड्डू का आकार देने में आसानी होगी | अगर बेसन का मिश्रण सूखा हो और लड्डू बनाने में मुश्किल आए तो आप लड्डू के मिश्रण में थोड़ा सा घी डाल लीजिए, लड्डू आराम से बन जाएंगे |
-आप चाहे तो ड्राई फ्रूट को फ्राई कर के भी डाल सकते हैं इससे लड्डुओं की सेल्फ लाइफ और ज्यादा बढ़ जाती है और आप इन लड्डुओं का आनंद लंबे समय तक उठा सकते हैं |

तो चलिए देखते हैं स्वादिष्ट दानेदार बेसन के लड्डू बनाने की आसान विधि :

बेसन लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गर्म करने रखें |

जब घी पिघल जाए तब बेसन डाले |

अच्छे से मिलाएं |

बेसन को धीमी आंच पर लगातार हिलाते हुए 30 से 40 मिनट तक भूने | चित्र को ध्यान से देखें घी और बेसन मिलकर एकदम गाढ़ा पेस्ट जैसा हो जाएगा | इसे लगातार चमचे से हिलाना है करीबन 30 से 40 मिनट बाद बेसन घी छोड़ना चालू कर देगा |

30 से 40 मिनट बाद बेसन घी छोड़ने लगेगा | इस चरण पर गैस को धीमा ही रखना है और बेसन को लगातार चमचे से हिलाते रहना है |

8 से 10 मिनट बाद बेसन का रंग पीले से सुनहरा हो जाएगा और घर खुशबू से महक उठेगा समझ लीजिए आपका बेसन भूनके तैयार है |

अब बेसन में थोड़ा सा पानी छिड़के |

पानी छिड़कते ही बेसन के मिश्रण में झाग आ जाएंगे |

अब बेसन को तब तक चमचे से हिलाते रहिए जब तक झाग खत्म ना हो जाए |

झाग खत्म होने के बाद गैस को बंद कर दे और बेसन के मिश्रण को एक परात में निकाल लीजिए | बेसन को परात में तुरंत निकाल लीजिए नहीं तो कढ़ाई की गरमाहट से बेसन जल भी सकता है |

बेसन के मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें |

बेसन के ठंडे होने के बाद कटा हुआ बादाम और काजू डालें |

इलायची पाउडर डालें |

बुरा डाले और सभी सामग्री को बेसन में अच्छे से मिलाएं | लड्डू का मिश्रण तैयार है |

लड्डू के मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण लेकर गोल आकार के लड्डू बना लीजिए | लड्डू आप अपने अनुसार छोटे या बड़े साइज के बना सकते हैं |

बेसन लड्डू
Ingredients
घी- 3/4 कप
बेसन- 2 कप
बारीक कटे बादाम और काजू- 1/3 कप
इलायची पाउडर- 1 छोटी चम्मच
बुरा या पिसी हुई चीनी- 1 & 1/3 (बुरा आप अपने स्वाद अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं)
Instructions
- बेसन लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गर्म करने रखें |
- जब घी पिघल जाए तब बेसन डाले | अच्छे से मिलाएं |
- बेसन को धीमी आंच पर लगातार हिलाते हुए 30 से 40 मिनट तक भूने | घी और बेसन मिलकर एकदम गाढ़ा पेस्ट जैसा हो जाएगा | इसे लगातार चमचे से हिलाना है करीबन 30 से 40 मिनट बाद बेसन घी छोड़ना चालू कर देगा |
- 30 से 40 मिनट बाद बेसन घी छोड़ने लगेगा | इस चरण पर गैस को धीमा ही रखना है और बेसन को लगातार चमचे से हिलाते रहना है |
- 8 से 10 मिनट बाद बेसन का रंग पीले से सुनहरा हो जाएगा और घर खुशबू से महक उठेगा समझ लीजिए आपका बेसन भूनके तैयार है |
- अब बेसन में थोड़ा सा पानी छिड़के |
- पानी छिड़कते ही बेसन के मिश्रण में झाग आ जाएंगे |
- अब बेसन को तब तक चमचे से हिलाते रहिए जब तक झाग खत्म ना हो जाए |
- झाग खत्म होने के बाद गैस को बंद कर दे और बेसन के मिश्रण को एक परात में निकाल लीजिए | बेसन को परात में तुरंत निकाल लीजिए नहीं तो कढ़ाई की गरमाहट से बेसन जल भी सकता है |
- बेसन के मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें |
- बेसन के ठंडे होने के बाद कटा हुआ बादाम और काजू डालें | इलायची पाउडर डालें |
- बुरा डाले और सभी सामग्री को बेसन में अच्छे से मिलाएं | लड्डू का मिश्रण तैयार है |
- लड्डू के मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण लेकर गोल आकार के लड्डू बना लीजिए | लड्डू आप अपने अनुसार छोटे या बड़े साइज के बना सकते हैं |