भरवां शिमला मिर्च
भरवां सब्जियां किसे नहीं पसंद आती बच्चों से लेकर बड़ों तक भरवां सब्जियों को सब बड़े शौक से खाते हैं | भरवां शिमला मिर्च की बात करें तो यह सब्जी ना केवल दिखने में आकर्षित है बल्कि खाने में भी लाजवाब है और बनाने में बहुत ही आसान है | इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले आलू का एक मसालेदार मसाला तैयार किया गया है, उस मसाले को शिमला मिर्च में भरकर शिमला मिर्च को नरम होने तक पकाया गया है | इस सब्जी को आप रोटी या पराठे के साथ परोस सकते हैं | एक बार बनाइए आपको जरूर पसंद आएगी |

भरवां शिमला मिर्च
Ingredients
शिमला मिर्च -5
आलू , उबले और मसले हुए - 6
तेल - 4 बड़े चम्मच
हींग - 1/3 छोटी चम्मच
जीरा - 1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 3 छोटी चम्मच
हल्दी - 1/3 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर - 1 छोटी चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
हरा धनिया, बारीक कटा हुआ - 1 बड़ा चम्मच
Instructions
- भरवा शिमला मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले स्टफिंग तैयार करते हैं | कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें |
- तेल गर्म होने के बाद हींग और जीरा डालें | जीरा लाल हो जाए उसके बाद धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें | मसालों को लगातार हिलाते हुए कम आंच पर थोड़ा सा भुन ले |
- अब आलू डालें और अच्छे से मिलाएं |
- नमक डालें |
- अमचूर पाउडर डालें |
- कटा हुआ हरा धनिया डालें और अच्छे से मिलाएं, स्टाफिंग तैयार है |
- शिमला मिर्च लीजिए | शिमला मिर्च का ऊपर का सिरा काट दीजिए | शिमला मिर्च के अंदर से सारे बीज निकाल दीजिए | इसी तरह बाकी शिमला मिर्च भी काट के तैयार कर ले |
- अब आलू के मसाले को शिमला मिर्च में अच्छे से भर दे |
- कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करने रखें |
- तेल गर्म होने के बाद भरवां शिमला मिर्च कढ़ाई में आहिस्ता से रखें | ढककर 1 से 2 मिनट तक पकाएं |
- ढक्कन खोले और शिमला मिर्च को दूसरी तरफ पलट दे, फिर ढक्कन लगा दे | इसी तरह शिमला मिर्च को चारों तरफ से पकाए, जब तक शिमला मिर्च नरम ना हो जाए | शिमला मिर्च पूरी तरह पक कर तैयार हो जाए तो गैस बंद करें और गरमा गरम रोटी या पराठे के साथ परोसे |