बेसन टोस्ट
गुड मॉर्निंग दोस्तों ! आज सन्डे है और सन्डे मतलब फन डे 🙂 इसलिए हम नहीं चाहते कि सन्डे के दिन भी आप किचन में खड़े होकर पसीने बहाए, तो फटाफट से ये टोस्ट बनाए और आप भी आराम फरमाए 😀
यह बहुत आसानी से बन जाता है और खाने में भी बेहतरीन लगता है | इसको बनाने के लिए हमें प्याज, हरा धनिया, हरी मिर्च और कुछ मसालों को बेसन में डालकर गाढ़ा घोल तैयार करना है, इस घोल को ब्रेड पर लगाना है और तवे पर क्रिस्पी होने तक फ्राई करना है |
आप चाहे तो शाम के स्नैक्स में भी इस बेसन टोस्ट को बना सकते हैं और इस का लुत्फ गरमा गरम चाय के साथ उठा सकते हैं | यह टोस्ट आप बच्चों के लिए भी बना सकते हैं, बच्चों को भी यह टोस्ट निस्संदेह पसंद आएगा |
चलिए देखते हैं step by step रेसिपी ब्रेड टोस्ट की |
बेसन टोस्ट बनाने के लिए एक बाउल में बेसन ले बेसन में हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें |
अब बेसन में अजवाइन और नमक डाले | बेसन में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर चम्मच की मदद से बेसन को तब तक फैंटे, जब तक सारी गुठलियां खत्म ना हो जाए |
बेसन का घोल ना अधिक पतला और ना अधिक गाढ़ा होना चाहिए | इस घोल को बनाने में लगभग 150 ml जितना पानी इस्तेमाल किया गया है | बेसन के घोल को 2 से 3 मिनट तक लगातार फैंटे | बेसन को इतना फैंटे की घोल एकदम चिकना और हल्का हो जाए | अब घोल में प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें |
सभी सब्जियों को अच्छे से मिला दें | एक नॉन स्टिक पैन मे तेल गरम करने रखे | एक ब्रेड स्लाइस ले, इस पर चम्मच की मदद से थोडा़ सा बेसन का घोल डाल कर पूरी ब्रेड पर अच्छे से फैला दें |
अब ब्रेड को, बेसन वाली तरफ से नीचे की ओर तेल में तलने के लिए आहिस्ता से रखे | ब्रेड के ऊपर भी थोडा़ सा बेसन का घोल डाल कर पूरी ब्रेड पर अच्छे से फैला दीजिए |
ब्रेड की निचली सतह देखे, अगर ब्रेड नीची से अच्छी तरह ब्राउन और क्रिस्पी हो गई है तो ब्रेड को पलट कर इसी तरह दूसरी तरफ से भी सेक ले | बेसन टोस्ट को प्लेट मे निकालें | इसी तरह बाकी टोस्ट भी बना लीजिये | टोस्ट को बीच से काटे और गरमा गरम, हरे धनिये की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसे |
सामग्री:
- 4 ब्रेड स्लाइस
- बेसन – 1 कप
- हल्दी पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
- अजवाइन- 1/2 छोटी चम्मच
- नमक – स्वाद अनुसार
- प्याज – 2 बारीक कटी हुई
- हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
- हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
- तेल – 4 बड़े चम्मच
बेसन टोस्ट बनाने की विधि:
- एक बाउल में बेसन ले |
- बेसन में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और नमक डाले |
- बेसन में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक अच्छे से घोल को मिक्स करे | घोल बनाने के लिए लगभग 150 ml पानी का प्रयोग हुआ है |
- घोल को 2 से 3 मिनट तक अच्छे से लगातार फैंटे |
- घोल में प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें | सभी सब्जियों को अच्छे से मिला दे |
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें |
- एक ब्रेड स्लाइस ले इस पर चम्मच की मदद से थोड़ा सा बेसन का घोल डाल कर पूरी ब्रेड पर अच्छे से फैला दें |
- अब ब्रेड को, बेसन वाली तरफ से नीचे की ओर तेल में तलने के लिए आहिस्ता से रखे |
- ब्रेड के ऊपर भी थोड़ा सा बेसन का घोल डालकर पूरी ब्रेड पर अच्छे से फैला दें |
- ब्रेड की निचली सतह देखें अगर ब्रेड नीचे से अच्छी तरह ब्राउन और क्रिस्पी हो गई है तो ब्रेड को पलट दे और दूसरी तरफ से भी इसी तरह सेक ले |
- बेसन टोस्ट तैयार है, प्लेट में निकालें |
- इसी तरह बाकी टोस्ट भी बना लें |
- टोस्ट को बीच से काटें और गरमा गरम हरे धनिए की चटनी या टोमेटो सॉस के साथ परोसे |