कुरकुरी भिंडी
कुरकुरी भिंडी या क्रिस्पी ओकरा बहुत ही बेहतरीन और स्वादिष्ट डिश है | कुरकुरी भिंडी की एक बहुत बड़ी खासियत है की, इसे आप खाने के साथ तो खा ही सकते हैं, उसके अलावा आप इसे स्टार्टर के रूप में भी परोस सकते हैं | आप इसे कभी भी बना सकते हैं, सिंपल से दाल चावल के साथ या आपके घर में कोई मेहमान आ रहे है खाने पर तब या फिर किसी पार्टी में | यह एक ऐसी डिश है जो सबको पसंद आएगी, जो भिंडी नहीं पसंद करते वह भी शौक से खाएंगे |
कुरकुरी भिंडी आप चावल और अपनी मन पसंदीदा दाल के साथ खाने में परोस सकते हैं और अगर आपको स्टार्टर या स्नैक्स के रूप में खाना है तो अपने मन पसंदीदा डीप या चटनी के साथ परोस सकते हैं | कुरकुरी भिंडी लाल मिर्च लहसुन की चटनी के साथ भी बहुत बढ़िया लगती है |
तो चलिए देखते हैं स्टेप बाय स्टेप तस्वीरों (step by step) द्वारा कुरकुरी भिंडी बनाने की विधि :
कुरकुरी भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को धो ले | फिर किसी कपड़े से पोछ कर सारा पानी सुखा लें | भिंडी के ऊपर और नीचे के डंठल को काट कर हटा दीजिए | अगर आप की भी मेरी भिंडी की तरह लंबी भिंडी है तो उसे बीच में से दो भागों में काट लें | फिर दोनों भागों को बीच में से काट ले फिर इन भागों को पतली-पतली स्ट्रिप्स में काट लें और भिंडी के बीज हटा दें | जरूरी नहीं सारे बीज हटाए जाए कुछ बीज रह भी जाए तो कोई दिक्कत नहीं |
इसी तरह बाकी भिंडी को भी काट ले | अब एक बाउल ले उसमें चावल का आटा और बेसन डालें |
हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें |
गरम मसाला, आमचूर पाउडर और नमक डालें |
मसालों को अच्छी तरह मिलाएं | अब इस मसाले में भिंडी डालें और हाथों की मदद से भिंडी को मसालों में अच्छे से मिलाएं |
अब नींबू का रस डाले और अच्छे से मिला लें | निंबू के रस की वजह से भिंडी पर मसाला अच्छे से चिपक जाएगा | अब एक कड़ाही में तेल गर्म करने रखें |

कुरकुरी भिंडी
Ingredients
भिंडी- 250 ग्राम
चावल का आटा- 1 बड़ा चम्मच
बेसन- 3 बड़े चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/3 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
गरम मसाला- 1/2 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
नमक- 1 और 1/2 छोटी चम्मच या स्वाद अनुसार
नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
तेल तलने के लिए
Instructions
- कुरकुरी भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को धो ले | फिर किसी कपड़े से पोछ कर सारा पानी सुखा लें |
- भिंडी के ऊपर और नीचे के डंठल को काट कर हटा दीजिए | भिंडी को बीच में से दो भागों में काट लें | फिर इन भागों को पतली-पतली स्ट्रिप्स में काट लें और भिंडी के बीज हटा दें | जरूरी नहीं सारे बीज हटाए जाए कुछ बीज रह भी जाए तो कोई दिक्कत नहीं |
- एक बाउल ले उसमें चावल का आटा, बेसन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक डाले | सबको अच्छे से मिला ले |
- इस मसाले में भिंडी डालें और भिंडी को मसालों में अच्छे से मिलाएं |
- अब नींबू का रस डाले और अच्छे से मिला लें | निंबू के रस की वजह से भिंडी पर मसाला अच्छे से चिपक जाएगा |
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करने रखें | तेल जब तेज गर्म हो जाए तब उसमें भिंडी डालिए | तेल अच्छा गरम होना चाहिए तभी भिंडी कुरकुरी बनेगी |
- 2 से 3 मिनट तक तेज आंच पर भिंडी को तलिए | फिर आंच मध्यम कर ले और भिंडी को सुनहरा लाल और कुरकुरा होने तक तल ले |
- कुरकुरी भिंडी तैयार है इसे पेपर नैपकिन पर निकाले | बाकी कुरकुरी भिंडी भी इसी तरह तैयार कर लीजिए |
- दाल चावल के साथ या फिर स्टार्टर में अपने पसंदीदा चटनी के साथ परोसे |